राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से धूजे लोग,फतेहपुर में माइनस 5.2 डिग्री तापमान दर्ज,कई जगहों पर बर्फ की जमी परत
(India)

राजस्थान में सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को छह स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया। बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में लोगों को हिल स्टेशन का अहसास करवा दिया। पेड़-पौधे, वाहन, खुले मैदान, पानी के पाइप सहित जो भी सामान खुले में था, वह पानी की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। फसलों से लेकर धोरों तक पर बर्फ की चादर बिछ गई। पक्षियों के पात्र में रखा पानी बर्फ में तब्दील हो गया। दुपहिया वाहनों की सीटों व चौपहिया वाहनों की छतों पर बर्फ की मोटी परत जम गई। कड़ाके की सर्दी का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। जरूरी कामकाज के लिए बाहर निकले लोग भी गर्म लबादों में ढके जहां-तहां अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जुगाड़ करते दिखे। तेज सर्दी के कारण फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
राजस्थान में चूरू सर्दी व गर्मी को लेकर अपनी अलग पहचान रखता है यहां गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक चला जाता है वहीं सर्दियों में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया जाता है। अगर आज की बात करें तो इस सीजन का आज सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान माइनस -2.6 डिग्री दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान माइनस में आने की वजह से दोनों की धरती पर बर्फ जम गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।