Weather Today:राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम,मौसम पूर्वानुमान
(India)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है.उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है.साथ ही कुछ जगहों पर कोहरा भी बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की चेतावनी जारी कर चुका है.कड़ाके की सर्दी के बीच लोग अलाव और हीटर के जरिए राहत पाने में लगे हुए हैं.मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि में अगले 24 घंटों में शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है.इसके अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि में भी कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी.पूर्वी और मध्य भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।