उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2021 अब 23 जनवरी को आयोजित होगी। इसका परिणाम 25 फरवरी को जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। विभाग के अनु सचिव धमेंद्र मिश्र के अनुसार इस परीक्षा के लिए 12 जनवरी को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को 17 जनवरी तक प्रवेश पत्रों की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। 20 जनवरी तक प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट डबल लॉक में रखने के लिए जिलों में भेजी जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी को उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थी 1 फरवरी तक उत्तरमाला पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। विशेषज्ञ समिति की ओर से 21 फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद संशोधित उत्तरमाला 23 फरवरी को वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा और 25 को परिणाम जारी किया जाएगा
दो पाली में परीक्षा
- सुबह 10 से 12.30 बजे तक पहली पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की टीईटी आयोजित की जाएगी।
- दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक की) टीईटी आयोजित की जाएगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
