हवाओं का रुख बदलने से बढ़ने लगा रात का तापमान,26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने की संभावना
(India)

हवाओं का रुख बदलने से रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है.इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है.मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है.इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है.ईरान पर भी एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसके अतिरिक्त 26 दिसंबर को भी एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है इन सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी.साथ ही 27 दिसंबर से दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने के भी आसार है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।