बचपन का प्यार गाने से पॉपुलर हुए सहदेव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं.उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है . सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है . इधर, सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवर और एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं . छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. सहदेव का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है,,, और वह अपने परिजनों से बातचीत कर रहा हैं,,,जानकारी के मुताबिक, सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई. इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है...वहीं, बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने फोन पर सहदेव के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।