मुजफ्फरनगर की जेल में कैदी पढ़ेंगे धार्मिक ग्रंथ और साहित्य,जिला कारागार में बनाई जा रही लाइब्रेरी
(India)
अपराध की दुनिया में नाम रोशन करने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचे कैदी अब जेल में पढ़ेंगे धार्मिक ग्रंथ और साहित्य पुस्तकें.जिसको लेकर जिला कारागार मुजफ्फरनगर में तैयारियां पूरी जोरों शोरों से चल रही है. मुजफ्फरनगर जिला कारागार का नाम उत्तर प्रदेश की अति संवेदनशील जेलों में शुमार है... लेकिन अब मुजफ्फरनगर जिला कारागार कैदियों के लिए बनाये जा रहे नये प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में है..... मुजफ्फरनगर जेल की नई तस्वीर आने वाले दिनों में आपको देखने को मिलेगी.... क्योंकि जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा कैदियों के लिए पुस्तकालय का निर्माण करा रहे हैं... जिसका कार्य जोरों पर चल रहा है..... मुज़फ्फरनगर शहर के कुछ सामाजिक सेवा संस्थान भी इस कार्य मे सहयोग दे रहे है.... जिससे जेल में बंद कैदियों की दिशा बदल सके और उनको धार्मिक सामाजिक ज्ञान प्राप्त हो सके..... इस पुस्तकालय में इस्लामिक और सनातनी ज्ञान देने के लिए जेल से ही शिक्षकों की तैनाती भी होगी..... अभी तक जेल की इस लाइब्रेरी में मुजफ्फरनगर के सामाजिक संगठन और लोगों की मदद से 1000 पुस्तकें एकत्र कर ली गई हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।