यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,प्रदेश भर में हो सकती है हल्की बारिश,14 जनवरी के बाद बढ़ेगी गलन
(India)
यूपी के कई शहरों में पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है…… कानपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और मेरठ में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ है….. मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही पूर्वी यूपी में सुबह के समय घना कोहरा होने की भी चेतावनी जारी की है….. वहीं, पूर्वी यूपी में ओले भी पड़ सकते हैं.पश्चिमी विक्षोभ के चलते अफगानिस्तान-पाकिस्तान से होकर जम्मू- कश्मीर से होते हुए हवाएं अब प्रदेश भर में बारिश का कारण बन रही हैं... लखनऊ में 11 जनवरी को मौसम का मिजाज अधिक बिगड़ सकता है... इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश होने की आशंका जताई गई है... बारिश और तेज हवाओं से गोरखपुर में दिन के साथ ही रात का पारा अपडाउन हो रहा है। इससे अब ठंड का एहसास काफी अधिक होने लगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।