पहाड़ों की रानी मसूरी में साल कि पहली हल्की बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से आ रखे पर्यटकों के चेहरे खिल गए.वहीं मसूरी के आसपास के क्षेत्र के लाल टिब्बा, धनोल्टी, सुरकंडा देवी और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.वही लोगों को ठंड से भी दो चार होना पड रहा है। मसूरी में बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल गए है ।उम्मीद जताई जा रही है कि विकएंड में बर्फबारी होने से मसूरी में पर्यटकों का सैलाब उमड़ना की उम्मीद जताई जा रही है पर्यटकों कि बात करे तो प्रकृति के इस सौन्दर्य को देखने के लिए हर व्यक्ति लालायित होता है और मसूरी में बर्फबारी मिल जाये तो मसूरी में आना का मजा कई गुना ज्यादा हो जाता है।देश में आज घना कोहरा होने से जनजीवन प्रभावित नजर आया.वही मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई है।उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां भी देखी गईं। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बता दे मध्य और पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।