कई जिलों में शीतलहर का कहर,मौसम विभाग ने जताई 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना
(India)
प्रदेश अब माइनस तापमान से बाहर निकल गया है, लेकिन सर्दी से राहत अब भी नहीं है. मंगलवार को कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा. जहां धूप निकली, वहां भी गलन बरकरार रही.अब बुधवार से मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे का असर कम होगा लेकिन बुधवार को कोटा, झालावाड़, बूंदी, बारां, करौली, हनुमानगढ़, गंगानगर में शीतलहर चलेगी. इसके बाद 21 और 22 को दो दिन बारिश के आसार हैं.बीती रात 4 जिलों में रात का तापमान एक जैसा रहा. जयपुर, बीकानेर, चूरू और स. माधोपुर में यह 6.0 डिग्री दर्ज किया गया. सीकर 3.0 डिग्री के साथ सबसे सर्द रहा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।