रीट पेपर लीक मामले में एसओजी ने खुलासा किया है कि रीट परीक्षा का पेपर शिक्षा संकुल से ही लीक हुआ था। आऱोपी रामकृपाल ने रीट पेपर के बदले उदाराम को एक करोड़ 22 लाख रुपये दिए थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद किरोड़ी लाल ने शिक्षा संकुल से ही रीट पेपर लीक होने का दावा किया था। एसओजी ने खुलासा करके एक तरह से किरोड़ीलाल के दावे पर मुहर लगा दी है।वहीं एसओजी ने रीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड भजनलाल को एक सप्ताह पहले गुजरात से पकड़ा था। भजनलाल पर 40 लाख रुपये में रीट पेपर बेचने के आरोप है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
