मथुरा के कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में नकाबपोशो ने वारदात को दिया अंजाम,ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
(India)
edited by kritika
मथुरा के कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में शनिवार को दिनदहाड़े पैगांव के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोकिलावन की परिक्रमा लगा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके पीछे से तीन गोली मारी हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रधान रामवीर छाता से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक थे। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने कोसी में आगरा-हाईवे पर जाम लगा दिया है। सीओ छाता वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तलाश को चेकिंग कराई जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।