(India)
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के वैजापुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं। यहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। इनमें से एक ट्रक पर कई यात्री सवार थे। घायलों में 9 की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा वैजापुर थाना क्षेत्र के शिवराई फाटा के पास हुआ है। मृतकों की पहचान कविता अबासाहेब वडमोर, प्रज्ञा गौतम गायकवाड़, मोनू दीपक वावले और दो अन्य के रूप में हुई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को औरंगाबाद और नासिक रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक में सवार 25 से ज्यादा यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए औरंगाबाद से नासिक के लिए निकले थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।