(India)
ठंड का एक और दौर फिर से शुरू होने वाला है. अगले 4-5 दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कई जिलों में तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है. गौरतलब है कि बर्फीली हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं. उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है. पहाड़ों की बर्फीली हवाएं चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानी इलाकों में अपना असर दिखा रही हैंयूपी के लिए येलो अलर्ट जारी. इससे शीतलहर के साथ ही रात में पारा कम होने लगा है और सुबह के समय नदियों के आसपास घना कोहरा छाया रहता है.मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।