उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलने उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता देकर अक्षय का स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंड की खास ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी भी पहनाई। अक्षय कुमार को उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश का ब्रैड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे ऐक्टर ने स्वीकार भी कर लिया है। अक्षय कुमार अब उत्तराखंड के ब्रांड एंबेस्डर होंगे। अक्षय ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि यहां पहले से भी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो, उन्होंने स्विट्जलैंड और लंदन जैसी जगहों से तुलना करते हुए देव भूमि उत्तराखंड को बेहतर बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।