देश की राजधानी और एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है.राष्ट्रीय राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में आज तड़के बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है.मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बिजली चमकने और गरज के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से फिर ठंड लौटने के आसार हैं... बता दें कि मौसम विभाग अपने पूर्वानुमान में बारिश होने की संभावना जताई थी.... बारिश और बूंदाबांदी को लेकर आईएमडी की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है.... मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है... साथ ही 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।