कोरोना की रफ्तार हुई कम,सोमवार से खुलेंगे नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल,नई गाइडलाइन जारी
(India)
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को फिर से खोलने का बड़ा फैसला लिया है....... 14 फरवरी यानी सोमवार से राज्य में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल जाएंगे..... अब विद्यार्थियों को भौतिक रूप से कक्षाओं में पढ़ने आना होगा..... आनलाइन कक्षाएं नहीं चलेंगी....... मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं...... बता दें कि पिछले सप्ताह कक्षा नौ से लेकर इंटरमीडिएट तक के माध्यमिक स्कूल, विश्वविद्यालय और डिग्री कालेजों को खोलने का फैसला लिया गया था.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।