Indian Railway ने निकली  ईस्ट कोस्ट रेलवे के तहत अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
(India) अगर आप भी Indian Railway ज्वाइन करना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है, Indian Railway ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के तहत अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन 08 फरवरी से शुरू हो गए है और आवेदन की आखिरी तारीख : 07 मार्च है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के तहत अप्रेंटिस के 756 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। वही बात करे उम्मीदवारों की age की तो 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए ,
योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। साथ ही
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं और ITI सर्टिफिकेट के आधार पर तैयारी की जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।