मुख्तार अंसारी को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को गैंगस्टर मामले में जमानत दे दी है जेल से होगी रिहाई ?
(BakshiKaTalab**, Lucknow) मुख्तार अंसारी को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को गैंगस्टर मामले में जमानत दे दी है जेल से होगी रिहाई, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को गैंगस्टर मामले में जमानत दे दी है। इसके साथ ही बांदा जेल के अधीक्षक को इस मामले में रिहा करने का आदेश भी दिया है। हालांकि मुख्तार पर कई अन्य मामले भी पिछले दिनों दायर हुए हैं। उनमें अभी जमानत नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई पर संशय है। ऐसे में कम से कम यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान वह जेल में ही रहेंगे।

मुख्तार अंसारी तीन दशक बाद पहली बार चुनाव में नहीं उतर रहे हैं। उनकी जगह मऊ सदर सीट से बेटे अब्बास अंसारी को उतारा गया है। अब्बास को सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा ने टिकट दिया है।

मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह के अनुसार मऊ के दक्षिण टोला थाने में 2010 में गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। दारोगा सिंह ने कहा कि गैंगस्टर का मुकदमा पुलिस ही दर्ज करती है। 2010 में मुकदमे के बाद 2011 में रिमांड बना था। तबी से मुख्तार जेल में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।