कोलकाता: परगना जिले के बरुईपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कारोबारी को लोगों ने मुर्गी चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला
(DELHI, DELHI) कोलकाता के परगना जिले के बरुईपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कारोबारी को लोगों ने चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, मरने वाला अविक मुखर्जी रियल एस्टेट कारोबारी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने उसे बकरी और मुर्गी चोर समझ लिया था और खंभे पर बांधकर बुरी तरह पीटा। वहीं, मरने वाले पहचान वालों ने बताया कि अविक को जानबूझकर मारा गया है क्योंकि उसने महंगे कपड़े पहने हुए थे और वह डेढ़ लाख की बाइक पर सवार था। पुलिस को मामला लिंचिंग से जुड़ा लग रहा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दक्षिण कोलकाता के नेताजी नगर इलाके में रहने वाले अविक मुखर्जी अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका सरकार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगमपुर गांव पहुंचे थे। जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब दो बजे हुई इस घटना में प्रिंयका को कोई खरोंच नहीं आई है। पुलिस मामले को संदेह की नजर से देख रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।