(India)
राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मंगलवार से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे है। उत्तर इलाके में जहां बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाली तेज हवाओं के कारण पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी। हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।