कच्चा बादाम गाना से मूंगफली बेचने वाले भुबन अब रॉकस्टार बन चुके,अब नहीं बेचना चाहते मूंगफली
(India)


कच्चा बादाम गाना गाकर मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर अब रॉकस्टार बन चुके हैं। उनका गाना लोगों के कानों में गूंज रहा है। बीते दिनों उन्होंने कोलकाता के एक नाइटक्लब में परफॉर्मेंस दी। तीन महीने पहले उन्हें अपना परिवार पालना मुश्किल पड़ रहा था। अब म्यूजिक कंपनी ने रॉयल्टी के रूप में उनको 1.5 लाख रुपये दिए हैं। उन्हें इतना प्यार और फेम मिल रहा है कि भुबन यकीन नहीं कर पा रहे। भुबन अब वापस मूंगफली नहीं बेचना चाहते और आर्टिस्ट बनकर ही रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पड़ोसी अब उन्हें मूंगफली बेचने से मना क्यों करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।