हत्या और रेप के मामलों में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को Z प्लस सिक्योरिटी दी गई
(India) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हत्या और रेप के मामलों में 20 साल की सजा हुई है। फिलहाल वह पंजाब चुनाव के चलते डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो पर रिहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरमीत की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। इसके कारण ही उसे Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है। हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को दी गई रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। डेरा प्रमुख इन दिनों गुरुग्राम वाले आश्रम में है। डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां के इलाज और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए 42 दिनों की पैरोल पर रिहा होने के लिए पहली बार 17 जनवरी को आवेदन किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।