पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के करीब सक्रिय हुए बादलों के कारण शनिवार को कई जिलों में बारिश हुई। भिवानी, रेवाड़ी क्षेत्र में जबरदस्त ओले गिरे। रात 8 बजे के बाद फतेहाबाद और सिरसा में भी ओलावृष्टि हुई। वहीं बारिश-ओलावृष्टि से 5 से ज्यादा जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इनके साथ ही चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर में भी ओले गिरने की सूचना है। फसलों को भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। ओलों से फसलों में ज्यादा नुकसान कृषि मंत्री जेपी दलाल के लोहारू और इसके आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। भिवानी के लोहारू हलके के गांव सिंघनी में तो ओले से सड़कों और खेतों की हालत पहाड़ पर होने वाली बर्फबारी का अहसास करा रही थी। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तुरंत फ़ैसला लेकर स्पेशल गिरदावरी के आदेश ओलावृष्टि को लेकर दिए है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।