करणवीर बोहरा शो के 5वें कन्फर्म कंटेस्टेंट
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) रियलिटी शो ‘लॉकअप’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। शो को कंगना रनौत होस्ट करेंगी। इसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसमें बताया गया कि शो में विवादों से घिरे रहने वाले कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं और उन्हें एक जेल में वक्त बिताना होगा। आगे शो का फॉर्मेट क्या होगा यह तो स्ट्रीमिंग के बाद ही पता चलेगा। ‘लॉकअप’ में हिस्सा लेने वाले 4 कंटेस्टेंट के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। एक्ट्रेस निशा रावल, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, मॉडल पूनम पांडे और पहलवान बबीता फोगाट के नामों का खुलासा किया गया है।

शो की निर्माता एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘करणवीर बोहरा को है कबूल, हमारी क्वीन का हर एक रूल।‘ वीडियो में करणवीर जेल अपने फैन्स की ओर देखकर हाथ हिलाते हैं। अगले शॉट में वह जेल में होते हैं और उनके हाथ में एक टेम्पलेट होता है जिस पर उनका नाम लिखा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लाइमलाइट चुराई है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।