यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट में बराबर मार्क्स आने पर इन अभ्यर्थियों का होगा चयन
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) यूपी पुलिस में एसआई के 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में कुल 400 अंकों का पेपर था। परीक्षा लाखों अभ्यर्थियों ने दी। ऐसे में जाहिर है कि हजारों अभ्यर्थियों के एक समान अंक आएंगे।इसके अलावा प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल की अवधि तक सेवा करने वाले अभ्यर्थियों को भी चयन में वरीयता दी जाएगा। यहीं नहीं, जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी का बी सर्टिफिकेट है, उन्हें अन्य समान अंक वाले अभ्यर्थियों से ऊपर रखा जाएगा।
लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) व शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी और पीएमटी के चरण केवल क्वालिफाइंग होंगे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जल्द ही पीएसटी पीईटी शुरू होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।