UP Election: बलिया में भाजपा की महिला प्रत्याशी की झड़प, धक्का-मुक्की
(India) यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 22% वोटिंग हो चुकी है। बलिया की बांसडीह से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह की बूथ के बाहर झड़प सपा और सुभासपा समर्थकों से झड़प हो गई। काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। केतकी सिंह ने जहां बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। वहीं, सपा ने भाजपा प्रत्याशी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उधर, गोरखपुर में आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई वोटर्स के पहुंचने से पहले ही उनके वोट पड़ गए। चंद्रशेखर उस महिला को लेकर बूथ पर पहुंचे तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।