तनाव-चिड़चिड़ापन, शरीर में किन चीजों की कमी होने से पढ़ाई पर पड़ रहा असर
(India) कई बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने जूनियर और सीनियर केजी की पढ़ाई घर में की है और अब वो सीधे पहली क्लास में स्कूल जाएंगे। ऐसे बच्चों को पहले स्कूल के डिसिप्लिन सीखने होंगे और पढ़ाई पर भी फोकस करना होगा। इन बच्चों को क्लास में बैठने की आदत नहीं है, ऐसे में उनके लिए पढ़ाई पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। उन्हें रोज स्कूल जाना बोझ लग रहा है। बच्चे ऑनलाइन परीक्षा देना चाहते हैं, स्कूल जाकर पेपर देने से वो डर रहे हैं।”

उन्हें धूप देखने को नहीं मिली, बच्चों में खुलकर खेल-कूद नहीं किया। घरों में कैद ये बच्चे जब दो साल बाद स्कूल जा रहे हैं, तो विटामिन डी और बी12 की कमी के कारण इनमें एकाग्रता की कमी, तनाव, चिड़चिड़ापन देखने को मिल रहा है। स्कूल जाने के बाद बच्चों को पढ़ाई करना मुश्किल भरा काम लग रहा है और इस तनाव के कारण उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।