भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं. श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए करीब 23 पार्किंग बनाई गई है. इसके साथ ही मेला में अराजक तत्वों को दबोचने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस के जवान लगाए गए हैं. साथ ही ड्रोन से मेला परिसर की निगरानी कराई जाएगी
बिजनौर में 8 विधानसभा सीटों की मतगणना पर भाजपा और गठबंधन के बीच भारी मुकाबला देखने को मिला...... बिजनौर की 8 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया जबकि चार पर गठबंधन का कब्जा हुआ है... दूसरी बार विधायक बने कुंवर सुशांत सिंह ने जीत हासिल करने में वोटरों का आभार जताया.. बढ़ापुर से कुंवर सुशांत सिंह ने गठबंधन के प्रत्याशी के कपिल गुज्जर को शिकस्त दी.... बिजनौर से बहुत चर्चित नेता मौसम चौधरी की पत्नी सूची चौधरी भी फिर से दूसरी बार विधायक बनी है..... बिजनौर सदर विधानसभा सीट से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी नीरज चौधरी को भाजपा की सूची मौसम चौधरी ने 1953 वोटों से शिकस्त दी है.... नेहटौर सुरक्षित सीट से भाजपा के प्रत्याशी ओम कुमार ने रालोद गठबंधन प्रत्याशी मुंशी रामपाल को 231 वोट से शिकस्त दी.... धामपुर से भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा ने गठबंधन प्रत्याशी नईम उल हसन को 207 वोटों से हराया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।