नए रिकॉर्ड्स और इतिहास बना रही है। संभवतः बॉलीवुड की ये पहली फिल्म है जिसके बिजनेस में 3 दिन में 325% का उछाल देखने को मिला है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 3.5 करोड़ के आसपास था, जो दूसरे दिन 8.5 करोड़ और तीसरे दिन 15.10 करोड़ पर पहुंच गया।
पहले दिन फिल्म को पूरे देश में महज 600 स्क्रिन ही मिली थीं। लेकिन, रविवार तक फिल्म के लिए दर्शकों के जुनून को देखते हुए स्क्रीन संख्या 600 से बढ़ाकर 2000 कर दी गईं। हर शहर में फिल्म के शो भी दोगुने से ज्यादा किए गए। लगभग 12 करोड़ की लागत में बिना किसी बड़े स्टार के 'द कश्मीर फाइल्स' ने 27 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।