up: बिजनौर में पटरी के किनारे मिले दो शव,महिला का सिर और बच्चे का पैर कटा होने से फैली सनसनी
(India)

बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र में ट्रेन की पटरी के किनारे एक अज्ञात महिला और बच्चे का शव मिला,,,,, महिला का सिर और बच्चे का पैर कटा हुआ होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,,,, स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,,,, बताया जा रहा है कि अभी तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है,,,, मामले का गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं।धामपुर में इसी मार्ग पर गांव पीपलसाना रेल फाटक के निकट करीब एक माह पूर्व सिर कटी लाश बरामद हुई थी। बताया जाता है कि इस शव के मामले में कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसआइ योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि धड़ पर सिर नहीं होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।