कस्तूरबा विद्यालय भर्ती : आठ महीने में 56 शिक्षकों का नहीं हो सका चयन
(India) प्रयागराज जिले में संचालित 20 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में संविदा पर शिक्षिकाओं के 56 और दूसरे पदों पर चयन प्रक्रिया आठ महीने में भी पूरी नहीं हो सकी। 2021-22 सत्र के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन सत्र पूरा होने में मात्र 10 दिन बचा है और आवेदक अब तक इंतजार कर रहे हैं।

पदों की संख्या
36 पूर्णकालिक शिक्षिका
20 अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका
2 लेखाकार
2 मुख्य रसोइया
6 सहायक रसोइया
2 चौकीदार

लगभग 25 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पूर्णकालिक शिक्षिका, लेखाकार, मुख्य रसोइया एवं सहायक रसोइया के पदों के लिए केवल महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। शिक्षिका व लेखाकार का चयन शैक्षणिक मेरिट पर जबकि मुख्य व सहायक रसोइया और चौकीदार का चयन साक्षात्कार से होना था। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।