द कश्मीर फाइल्स पर आदिल हुसैन के ट्वीट पर भड़के लोग, मांगी माफी बोले- पहले फिल्म देखूंगा
(India) ऐक्टर आदिल खानन द कश्मीर फाइल्स को लेकर किए गए अपने एक ट्वीट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने 18 तारीख को फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया था जिस पर उनकी ट्रोलिंग हुई। अब उन्होंने कुछ और ट्वीट करके अपना पक्ष रखा है और जल्द ही द कश्मीर फाइल्स देखने की बात लिखी है। आदिल ने लिखा है कि उनके ट्वीट पर जो कमेंट्स थे उन्हें देखकर वह भोचक्के रह गए। उन्होंने ट्वीट किया है कि इससे जिन लोगों को कष्ट हुआ उनसे माफी मांगते हैं। साथ ही फिल्म देखने के बाद इस पर बात करेंगे।

आदिल ने किया था ये ट्वीट


कबीर सिंह, बेल बॉटम और गुड न्यूज जैसी फिल्मों में दमदार ऐक्टिंग करने वाले आदिल हुसैन के ट्वीट्स ने कई लोगों को नाराज कर दिया है। आदिल ने ट्वीट किया था, सच बोला जाना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन आहिस्ते से बोलना चाहिए। वर्ना सच बोलने का उद्देश्य अपनी सुंदरता खो देता है। इससे रिऐक्शंस आने लगते हैं। न कि रिस्पॉन्स। बेशक हम रिएक्टिव सोसायटी को भड़काना नहीं चाहते। आर्ट रिऐक्टिव नहीं होनी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।