5000 रुपए के पार जाएगा IT कंपनी का शेयर, अभी खरीदा तो होगा तगड़ा मुनाफा
(India) भारतीय शेयर बाजार भले ही बिकवाली के दौर से गुजर रहा हो लेकिन कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं जिसको लेकर ब्रोकरेज हाउस आश्वस्त हैं। ऐसा ही एक स्टॉक परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) का है। इस स्टॉक का भाव 5 हजार रुपए के पार जाने की उम्मीद की जा रही है। ये कंपनी आईटी सेक्टर से जुड़ी हुई है।
क्या कहना है ब्रोकरेज का: ब्रोकरेज और रिसर्च हाउस आईआईएफएल के विश्लेषकों ने परसिस्टेंट सिस्टम्स स्टॉक पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। इसके साथ ही अगले 12 महीने का टारगेट प्राइस 5,020 रुपए रखा है। इसका मतलब ये हुआ कि साल भर में शेयर का भाव इस स्तर तक जा सकता है।

अभी के हिसाब से कितना फायदा: वर्तमान में शेयर का भाव 4480 रुपए के स्तर पर है। एक दिन पहले से तुलना करें तो 1.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगर ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस से तुलना करें तो प्रति शेयर 540 रुपए तक का फायदा हो सकता है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैपिटल 34,275 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।