ढाई महीने में ही 750% से ज्यादा का रिटर्न, 1 लाख के बन गए 9 लाख रुपये
(India) इस साल शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। रूस के यूक्रेन पर हमले के कारण स्टॉक मार्केट की चाल पर असर पड़ा है। हालांकि, कई शेयरों ने गिरावट भरे इस बाजार में भी तगड़ा रिटर्न निवेशकों को दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक शांति एजुकेशनल इनीशिएटिव्स (Shanti Educational Initiatives) का है। कंपनी के शेयरों ने इस साल अब तक 750 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

ढाई महीने में ही 1 लाख के बन गए 9 लाख रुपये
शांति एजुकेशनल इनीशिएटिव्स के शेयर 3 जनवरी 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 99.95 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 22 मार्च 2022 को 898.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले करीब ढाई महीने में 770 फीसदी से ज्यादा रिटर्न लोगों को दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस साल 3 जनवरी को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 8.98 लाख रुपये होता। यानी, सिर्फ ढाई महीने में ही करीब 8 लाख रुपये का फायदा कंपनी के शेयरों में निवेश पर होता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।