TKF की कमाई का पूरा ब्यौरा
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म द कश्मीर फाइल्स की अब तक की कमाई का पूरा ब्यौरा दिया है। तरण ने लिखा है, 'द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कल रिया है। साथ ही इसने सूर्यवंशी के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पार कर लिया है। पैंडमिक एरा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन चुकी है। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 19.15 करोड़, शनिवार को 24.80 करोड़, रविवार को 26.20 करोड़, सोमवार को 12.40 करोड़, मंगरवार को 10.25 करोड़ और बुधवार को 10.03 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 200.13 करोड़ की कमाई कर ली है।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।