आरआरआर में आलिया से क्यों कम बात करते थे राम चरण? जानें फिल्म के नाम के पीछे की भी कहानी
(India) बाहुबली फेम निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) निर्देशित फिल्म आरआरआर (RRR) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी शानदार बताया है। फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर इसके वीएफएक्स तक की तारीफ सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं। राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी, ऐसे में आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ किस्से....

राम चरण और आलिया भट्ट की कम बातचीत
आलिया भट्ट का भी फिल्म में अहम किरदार है। आलिया ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि राम चरण उनसे शूटिंग सेट पर काफी कम बात करते थे। वहीं जब ये बात आलिया ने राम से कही थी तो उन्होंने बेहद ही प्यारा जवाब दिया था। राम ने आलिया से कहा था- 'मुझे शर्म आती थी क्योंक‍ि आप इतनी खूबसूरत हैं।'

डांस स्टेप को किया परफेक्ट
आरआरआर के सॉन्ग नाचो नाचो को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने के हुक स्टेप को भी काफी पसंद किया जा रहा है और काफी हटकर बताया जा रहा है। नाचो नाचो की शूटिंग कीव में हुई है और जानकारी के मुताबिक इस गाने के डांस स्टेप्स को परफेक्ट करने के लिए दोनों एक्टर करीब 12-12 घंटे शूट करते थे। दोनों ने करीब 15-18 दिन शूट किया था और उसके बाद परफेक्ट डांस स्टेप्स दर्शकों के सामने पहुंचे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।