Bihar Board 2022: कल से शुरू होंगे 12वीं कंपार्टमेंट स्पेशल परीक्षा के लिए आवेदन
(India) Bihar Board 12th compartment, special exam 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अप्रैल के तीसरे सप्ताह में बिहार बोर्ड कक्षा 12 यानी इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट-कम-स्पेशल परीक्षा 2022 आयोजित करने की घोषणा की है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें 26 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट, inter22spl.biharboardonline.com पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

कक्षा 12वीं के लिए बिहार बोर्ड स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो बीएसईबी कक्षा 12 की फाइनल परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित और अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र भी बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 में शामिल हो सकेंगे।

बिहार बोर्ड ने कहा, “ऑनलाइन आवेदन या फीस भुगतान से संबंधित किसी भी मुद्दे के लिए, स्कूल और छात्र बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर: 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं”

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।