फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा ऐसा भड़कीं पल्लवी जोशी, बोलीं- ‘700 लोग एक साथ कैसे झूठ बोल सकते हैं?’
(India) विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी है। दर्शकों की ओर से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया तो मिली ही है क्रिटिक्स ने भी फिल्म को सराहा है। वहीं अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा था कि यह त्रासदी उनके शासन में नहीं हुआ। अगर वह नरसंहार के लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं तो तो देश में कहीं भी फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। अब इस पर द कश्मीर फाइल्स की अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने जवाब दिया

पल्वली जोशी ने कहा कि फिल्म गहन रिसर्च के बाद बनाई गई है। उनके पास सबूत के वीडियो भी हैं। इंडिया टुडे से पल्लवी जोशी ने कहा, ‘सही कहूं, तो राजनीति मेरा क्षेत्र नहीं है इसलिए मुझे नहीं पता कि नेताओं को कैसे जवाब दिया जाए लेकिन हमने जो किया है उसके लिए 4 साल तक रिसर्च की। मेरे पास पुलिस से लेकर प्रशासन, कश्मीरी पंडित और उस वक्त के सरकारी अधिकारियों के बयान के वीडियो हैं। हर एक घटना जो हमने फिल्म में दिखाई है उसका सबूत वीडियो के रूप में हमारे पास है। मुझे नहीं लगता 700 लोग एक साथ झूठ बोल सकते हैं।‘

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।