ऋतिक रोशन की सबा आजाद के साथ बढ़ रही है नजदीकियां, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर बरसा रहे हैं प्यार
(India) ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों काफी छाए हुए हैं। दोनों को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था और इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें छाई हुई हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर खुलकर कमेंट करते हैं और हाल ही में फिर दोनों ने एक-दूसरे को लेकर ऐसा कमेंट किया है कि लग रहा है जैसे दोनों अब किसी से अपने रिलेशनशिप और बॉन्ड को छिपाना नहीं चाहते हैं। अब हुआ कुछ यूं कि ऋतिक ने सबा को लेकर एक पोस्ट किया जिस पर सिंगर ने उनको स्पेशल नाम दिया।
दरअसल, सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से पहले की तैयारी कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सबा ने लिखा, सनबर्न और तैयार। हम यहां हैं और साउंड चेक कर रहे हैं शाम के लिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।