कपिल शर्मा ने सुनाया ये मजेदार किस्सा
हुआ यूं कि सुदेश भोसले बता रहे थे कि किस तरह 'जुम्मा चुम्मा' सॉन्ग के मुखड़े में उस संगीत को शामिल किया गया है जिसे साउथ अफ्रीका में बिग बी ने सुन रखा था। इस पर कपिल ने भी अमिताभ से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब वह कौन बनेगा करोड़पति में गए थे तो उनका अनुभव अमिताभ बच्चन के साथ कैसा रहा था। फिर कपिल ने अनायरा से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।
कपिल की बेटी ने रखा है अमिताभ का ये नाम
कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी 2 साल की बेटी अनायरा को 'रॉक एंड रोल सोनिए' सॉन्ग बहुत पसंद है और जब उसने कपिल शर्मा को अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन पर देखा तो वह अचानक से चिल्लाई 'रॉक एंड रोल अंकल'। कपिल शर्मा का ये किस्सा सुनाना सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर गया। फिर अर्चना पूरण सिंह ने बताया किस तरह कई पीढ़ियों के लोग अमिताभ के फैंस रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।