नुसरत भरूचा की शादी के पीछे पड़े हैं घरवाले,बताया- कलेश से बचने के लिए अपनाती हैं क्या ट्रिक
(India)
नुसरत ने बताया, मैं ये भी नहीं बोल सकती कि मम्मी आप लड़का ढूंढ़ लो और मैं शादी करूंगी। वो सच में ढूंढ़ लेंगे। तो अपने ही पैर में कुल्हाड़ी नहीं मार सकती। बेस्ट टिप यही दे सकती हूं कि झगड़ा मत करो। जितना झगड़ोगे, उतना कलेश होगा और वही करने की जबरदस्ती की जाएगी। इसलिए मैं हां कह देती हूं कि चलो लड़के से मिला जाए। बढ़िया जगह पर डिनर के लिए जाती हूं। आप अपनी फेवरिट टॉप 5 जगह चुन लो। जब सनी कौशल ने उनसे पूछा कि क्या वह वाकई लड़कों से मिलती हैं? इस पर उन्होंने हां कहा तो सनी हैरान रह गए। नुसरत आगे बताती हैं कि वह बढ़िया वक्त गुजारती हैं, डिनर करती हैं। इसके बाद बोलती हैं, ब्रो तुमसे मिलकर अच्छा लगा लेकिन ये रिश्ता तो नहीं हो पाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।