नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना मंगलवार को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं
(India) साउथ फिल्म इंडस्ट्री से नेशनल क्रश तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मंगलवार को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रश्मिका ने मैसूर इंस्ट्टियूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स से प्री यूनिवर्सिटी कोर्स करने के साथ-साथ जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन भी किया है। रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी की थी इसके बाद उन्होंने चलो फिल्म से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया। लेकिन उन्हें पहचान साल 2019 में आई फिल्म डियर कॉमरेड से मिल इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ भारतीय महिला टीम के लिए खेलने का सपना लिए क्रिकेट खेलने वाली लड़की की भूमिका निभाई है। लेकिन वो अपना करियर एक भ्रष्ट बोर्ड मेंबर के चलते छोड देती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।