प्रधानमंत्री आवास योजना: राजस्थान के अफसरों का कमाल, कागजों में बना दिए 498 मकान, घोटाला उजागर होने पर 12 निलंबित
(India) राजस्थान के भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक करोड़ 28 लाख रुपये का घोटाला करने का मामला सामने आया है। अफसरों ने योजना में 498 मकानों को कागजों में दिखाकर घोटाला कर दिया। आला अधिकारियों को जानकारी मिलने पर 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की गई शिकायत के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है । भरतपुर के पहाड़ी और कामा पंचायत समिति का मै घोटाला उजागर हुआ है। इस जांच में घोटाला आने के बाद 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना में 498 मकानों को कागज में दिखाकर करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये का घोटला कर दिया। इस मामले की जांच होने और उसमें घोटाला पाए जाने के बाद 12 कर्मचारियों को अधिकारियों के साथ निलंबित कर दिया गया है। साथ ही करोड़ों रुपए की है राशि इन कर्मचारियों से वसूल की जाएगी ।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।