गोरखनाथ मंदिर की घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई...अब मुख्यमंत्री आवास के बाहर सीआरपीएफ की दो टुकड़ियां तैनात रहेंगी...इसमें सीआरपीएफ की 233 बटालियन की अल्फा यूनिट भी शामिल है...इससे पहले पीएसी और जिला पुलिस के हाथ कमान थी।गोरखनाथ मंदिर के बाहर बीते दिनों हुए हमले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी बात को खींच देती है....सपा नेता ने आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक रोगी होने पर ध्यान देने की बात कही थी....अखिलेश यादव की इस प्रतिक्रिया पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है.....उन्होंने कहा श्अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का हमेशा से आतंकवादियों से रिश्ता है....उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए... गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है....ये बहुत गंभीर है. मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।