सोनू सूद ने ठुकरा दिया था शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का ये ऑफर, कहा- मैं धीरे से निकल जाता था
(India) बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए जहां पार्टियों में जाना आम बात होती हैं वहीं सोनू सूद को पार्टी करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। सोनू सूद को पार्टी वाले माहौल में रहने से इस हद तक ऐतराज है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बुलाने पर भी वह पार्टी में नहीं गए थे। सोनू सूद ने फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और विवान शाह ने भी अन्य अहम किरदार निभाए थे।

शाहरुख खान को भी कर दिया था मना
फराह खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। सोनू सूद ने वो वक्त याद करते हुए बताया कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और बाकी लोगों ने उन्हें पार्टी के लिए बुलाया था। हालांकि वह चुपचाप वहां से निकल जाया करते थे। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी शाहरुख खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी।

'पार्टी एनिमल' नहीं हैं सोनू सूद
सिद्धार्थ कनन के शो पर सोनू सूद से पूछा गया कि वो एक चीज कौन सी है जो उन्हें बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल करती है और ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन, कोई भी उनसे ये चीज नहीं करवा सकता है? जवाब में सोनू ने कहा, 'एक चीज जो मुझसे करवाने में लोगों को बहुत मुश्किल होती है वो है पार्टी। मुझे याद है कि जब हम हैप्पी न्यू ईयर के दौरान ट्रैवल कर रहे थे तब शाहरुख, दीपिका और बाकी लोगों ने कहा था कि चलो पार्टी करते हैं। मैं धीरे से निकल जाता था।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।