एक्टर शिव सुब्रमण्यम का निधन, दो महीने पहले बेटे की ब्रेन ट्यूमर से हुई थी मौत
(India) फिल्म 'टू स्टेट' में अपनी दमदार भूमिका से ऑनस्क्रीन पर उपस्थिति दर्ज करवाने वाले एक्टर शिव सुब्रमण्यम का देर रात मुंबई में निधन हो गया। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने इसकी जानकारी दी। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिव कुमार सुब्रमण्यम कुछ दिन पहले आई फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में भी नजर आए थे। शिव का निधन किस कारण हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो महीने पहले उनके बेटे की ब्रेन ट्यूमर से मौत हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।