जम्मू कश्मीर में कुछ इलाकों में हुई बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार
(India) जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जलाने वाली गर्मी पड़ रही है. वहां पर लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है. हालांकि इस जलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुखद भविष्यवाणी की है. उनके अनुसार घाटी में फिर से तापमान में गिरावट देखी गई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश, गरज और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की भविष्यवाणी की है. वहीं उत्तर और मध्य कश्मीर के कई इलाकों में उन्होंने ताजा हिमपात होने की बात कही है. वहीं घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश की जानकारी दी है.
20 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में बारिश और गरज के साथ मौसम में खराबी देखी गई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश, गरज और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की भविष्यवाणी की है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।