(India)
भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में भी लोगों को भीषण लू के थपेड़ों के साथ गर्मी भी झेलनी पड़ेगी। अगले कुछ दिनों में झुलसाने वाली गर्मी और भी बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार यूपी के सभी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढऩे के आसार हैं। इस दौरान अगले एक हफ्ते में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। वहीं राजधानी लखनऊ से सटे मध्यांचल के कुछ जनपदों में भी फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने का कोई आसार नहीं दिख रहा है। मौसम का तापमान बढ़ने के साथ ही प्रदेश की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। वास्तविक स्थिति सामने न आए इसलिए स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने आपूर्ति की दैनिक रिपोर्ट तक अपनी वेबसाइट से हटा ली है। प्रदेश में बिजली की मांग 20,000 मेगावाट के आसपास है जबकि उपलब्धता 18000-19000 मेगावाट के बीच चल रही है। कभी-कभार मांग बढ़कर 21000 मेगावाट तक पहुंच रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।