प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रहा था 43 लाख का सोना
(India) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से राजस्थान के जयपुर पहुंचे एक व्यक्ति को प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध तरीके से 791 ग्राम सोना अपने मलाशय में छिपाकर ले जा रहा था।

एक अधिकारी ने बताया, 'एयर अरेबिया की उड़ान से यहां पहुंचा यात्री अपने व्यवहार से संदिग्ध दिख रहा था। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई।' उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्ध यात्री के मलाशय में तीन पारदर्शी कैप्सूल में छिपाए गए सुनहरे रंग के दाने मिले। अधिकारी के मुताबिक, 'बरामद सोने का वजन 791 ग्राम है ,जिसकी शुद्धता 99.5 प्रतिशत है और कीमत 42,79,310 रुपये आंकी गई है।'

आरोपी को किया गिरफ्तार
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपी यात्री से इस सोने को लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ना तो कोई दस्तावेज दिखा सका और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे सका। जिसके बाद कस्टम विभाग ने कस्टम अधिनियम 1962 की धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सोने को जब्त कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।