राजस्थान में सूरज की तपिश से फिर पारे में उछाल है। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक इस सप्ताह राज्य में कहीं.-कहीं हीटवेव चलने से गर्मी का सितम हावी रहेगा। आज बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। वहीं बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों और 28 और 29 अप्रेल को 12 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान जिलों में अधिक तम तापमान 44-45 डिग्री के पार दर्ज होने के आसार हैं।जोधपुर में दिन भर सूरज के तीखे तेवर ने तापमान में उछाल ला दिया। उमस भरी तपिश ने लोगों को हलकान कर दिया। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद फिर से बारिश की गतिविधियों में बढोतरी होगी। लेकिन मानसून फिर से छुट्टी पर जाने के चलते तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि वातावरण में आर्दता के कारण सुबह से उमस भरा मौसम रहा। शहरवासी उमस से दिन भर परेशान रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।